Friday, May 15, 2026


सीता का आदेश – हनुमान को 

  सुंदरकांड में 

कामम् अस्य त्वम् एव एकः कार्यस्य परिसाधने |

क्षमतावान हो इसमें तुम अकेले ही कार्य को संपन्न करने में

काममस्य त्वमेवैकः कार्यस्य परिसाधने।

पर्याप्तः परवीरघ्न यशस्यस्ते फलोदयः।।5.39.28।।

पर्याप्त हो शत्रुहंता..यश तुमको ही फल मिलेगा (रघुनाथजी को नहीं)

पर्याप्तः पर वीरघ्न यशस्यः ते फल उदयः || ५-३९-२८

शत्रुवीरों का संहार करने वाले पवनकुमार! इसमें संदेह नहीं कि तुम अकेले ही मेरे उद्धाररूपी कार्य को सिद्ध करने में पूर्णतः समर्थ हो; परंतु ऐसा करने से जो विजयरूप फल प्राप्त होगा, उसका यश केवल तुम्हीं को मिलेगा, भगवान् श्रीराम को नहीं॥ २८॥

"O slayer of enemy heroes if you alone can accomplish this task the fame of doing this will be yours.

 

बलैः समग्रैः यदि माम् रावणम् जित्य सम्युगे |

सेना सम्पूर्ण यदि मुझे रावण को जीत युद्ध में 

बलैस्समग्रै.र्यदि मां रावणं जित्य संयुगे।

विजयी स्वपुरं यायात्तत्तस्य सदृशं भवेत्।।5.39.29।।

विजयी हो स्व पुर ले जाएगें तब मुझे होगा (उनके)यश अनुरुप 

विजयी स्व पुरम् यायात् तत् तु मे स्यात् यशः करम् || ५-३९-२९

‘यदि रघुनाथजी सारी सेना के साथ रावण को युद्ध में पराजित करके विजयी हो मुझे साथ ले अपनी पुरी को पधारें तो वह उनके अनुरूप कार्य होगा॥ २९ ॥

"It would be worthy of Rama if he with his entire army emerges victorious over Ravana in a battle and takes me to his city.

 

शरैस्तु सम्कुलाम् कृत्वा लन्काम् पर बल अर्दनः |

बाणों से भर कर लंका को बल से मर्दन करेंगे 

शरैस्तु सङ्कुलां कृत्वा लङ्कां परबलार्दनः।

मां नयेद्यदि काकुत्स्थः तत्तस्य सदृशं भवेत्।।5.39.30।।

मुझे ले जाएंगे यदि काकुत्स्थ वह उनके अनुरूप होगा 

माम् नयेत् यदि काकुत्स्थः तत् तस्य सदृशम् भवेत् || ५-३९-३०

‘शत्रुसेना का संहार करने वाले श्रीराम यदि अपनी सेनाओं द्वारा लङ्का को पददलित करके मुझे अपने साथ ले चलें तो वही उनके योग्य होगा॥ ३०॥

"If Kakutstha (Rama), slayer of the enemy army fills the entire Lanka with his arrows and takes me, then his action will be worthy of him.



तत् यथा तस्य विक्रान्तम् अनुरूपम् महात्मनः |

वह जैसे उनका पराक्रम के अनुरूप हो महात्मा के

तद्यथा तस्य विक्रान्तमनुरूपं महात्मनः।

भवेदाssहव.शूरस्य तथा त्वमुपपादय।।5.39.31।।

हो युद्ध में सूर का उस प्रकार तुम उपाय करो

भवेत् आहव शूरस्य तथा त्वम् उपपादय || ५-३९-३१

‘अतः तुम ऐसा उपाय करो जिससे समरशूर महात्मा श्रीराम का उनके अनुरूप पराक्रम प्रकट हो’॥३१॥

"You may make arrangement in such a manner that, that great self, the hero in war makes his victorious march which is worthy of him."


No comments:

Post a Comment