श्रीमद् भागवत महापुराण स्कन्ध 11 अध्याय 29
अथैकोनत्रिंशोऽध्यायः
भागवतधर्मोंका निरूपण और उद्धवजीका बदरिकाश्रमगमन
उद्धव उवाच
बहुत दुश्कर यह मानता हूं योगचर्या मन वश में न हो तो
सु.दुश्चरामिमां मन्ये योगचर्याम्sनात्मनः ।
यथांsजसा पुमान् सिद्धयेत् तन्मे ब्रूह्यंsजसाsच्युत ।।१
कैसे आसानी से मनुष्य सिद्धि प्राप्त करे वह मुझे कहिये आसानी से हे अच्युत
su-dustarām — very difficult to execute; imām — this; manye — I think; yoga-caryām — process of yoga; anātmanaḥ — for one who has not controlled his mind; yathā — how; añjasā — easily; pumān — a person; siddhyet — may accomplish it; tat — that; me — to me; brūhi — please tell; añjasā — in a simple manner; acyuta — O infallible Lord.
उद्धवजीने कहा—अच्युत! जो अपना मन वशमें नहीं कर सका है, उसके लिये आपकी बतलायी हुई इस योगसाधनाको तो मैं बहुत ही कठिन समझता हूँ। अतः अब आप कोई ऐसा सरल और सुगम साधन बतलाइये, जिससे मनुष्य अनायास ही परमपद प्राप्त कर सके ।।१।।
ज्यादातर हे कृष्ण लगे योगियों का मन
प्रायशः पुण्डरीकाक्ष युंजन्तो योगिनो मनः । विषीदन्त्यsसमाधानान्.मनोनिग्रह.कर्शिताः ।।२
दुखी हो जाते हैं एकाग्र न होने पर मन को एकाग्र करने पर भटकता है
prāyaśaḥ — for the most part; puṇḍarīka-akṣa — O lotus-eyed Lord; yuñjantaḥ — who engage; yoginaḥ — yogīs; manaḥ — the mind; viṣīdanti — become frustrated; asamādhānāt — because of inability to attain trance; manaḥ-nigraha — by the attempt to subdue the mind; karśitāḥ — weary.
कमलनयन! आप जानते ही हैं कि अधिकांश योगी जब अपने मनको एकाग्र करने लगते हैं, तब वे बार-बार चेष्टा करनेपर भी सफल न होनेके कारण हार मान लेते हैं और उसे वशमें न कर पानेके कारण दुःखी हो जाते हैं ।।२।।
अब इसलिये हे आनंद सागर हे पदम लोचन
अथाssत आनन्द.दुघं पदाम्बुजं
हंसाः श्रयेरन्नsरविन्दलोचन ।
श्रेष्ठ शरण लेते हैं कमल नेत्र श्रीकृष्ण का
सुख से हे विश्वेश्वर योग, कर्म (ज्ञानी)
सुखं नु विश्वेश्वर योगकर्मभिस्
त्वन्माययाsमी विहता न मानिनः ।।३
तुम्हारी माया से यह हार जाते हैं नहीं टिक पाता उनका मान
atha — now; ataḥ — therefore; ānanda-dugham — the source of all ecstasy; pada-ambujam — Your lotus feet; haṁsāḥ — the swanlike men; śrayeran — take shelter of; aravinda-locana — O lotus-eyed; sukham — happily; nu — indeed; viśva-īśvara — Lord of the universe; yoga-karmabhiḥ — because of their practice of mysticism and fruitive work; tvat-māyayā — by Your material energy; amī — these; vihatāḥ — defeated; na — do not (take shelter); māninaḥ — those who are falsely proud.
पद्मलोचन! आप विश्वेश्वर हैं! आपके ही द्वारा सारे संसारका नियमन होता है। इसीसे सारासार-विचारमें चतुर मनुष्य आपके आनन्दवर्षी चरणकमलोंकी शरण लेते हैं और अनायास ही सिद्धि प्राप्त कर लेते हैं। आपकी माया उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती; क्योंकि उन्हें योगसाधन और कर्मानुष्ठानका अभिमान नहीं होता। परन्तु जो आपके चरणोंका आश्रय नहीं लेते, वे योगी और कर्मी अपने साधनके घमंड से फूल जाते हैं; अवश्य ही आपकी माया ने उनकी मति हर ली है ।।३।।
क्या आश्चर्य हे अच्युत तुम्हारा यह हे सबके मित्र आप
किं चित्रम्sच्युत तवैतदsशेषबन्धो
दासेष्वsनन्यशरणेषु यदात्मसात्त्वम् ।
दासों के भी जो अन्य की शरण नहीं लेते जो आपसे लगाव रखते हैं
आपने जो निर्वाह किया साथ वानरों के स्वयं सर्वसमर्थ हो
योऽरोचयत् सह मृगैः स्वयमीश्वराणां
श्रीमत्किरीट.तट.पीडित.पादपीठः।।४
राम रूप में आपके श्रीमंत भी मुकुट की चोटी को रगड़ते हैं चरण कमल की चौकी पर
kim — what; citram — wonder; acyuta — O infallible Lord; tava — Your; etat — this; aśeṣa-bandho — O friend of all; dāseṣu — for the servants; ananya-śaraṇeṣu — who have taken no other shelter; yat — which; ātma-sāttvam — intimacy with You; yaḥ — who; arocayat — acted affectionately; saha — with; mṛgaiḥ — the animals (monkeys); svayam — Yourself; īśvarāṇām — of the great demigods; śrīmat — effulgent; kirīṭa — of the helmets; taṭa — by the edges; pīḍita — shaken; pāda-pīṭhaḥ — whose footstool.
प्रभो! आप सबके हितैषी सुहृद् हैं। आप अपने अनन्य शरणागत बलि आदि सेवकोंके अधीन हो जायँ, यह आपके लिये कोई आश्चर्यकी बात नहीं है; क्योंकि आपने रामावतार ग्रहण करके प्रेमवश वानरोंसे भी मित्रताका निर्वाह किया। यद्यपि ब्रह्मा आदि लोकेश्वरगण भी अपने दिव्य किरीटों को आपके चरणकमल रखनेकी चौकीपर रगड़ते रहते हैं ।।४।।
कि तुम सबके प्रिय स्वामी हो आश्रितों के
तं त्वाखिलात्म.दयितेश्वरमाsश्रितानां
सर्वार्थदं स्वकृतविद् विसृजेत को नु।
सभी कामनाओं को स्वयं देने वाले छोड़ना चाहेगा भला कौन
कौन भला चाहेगा कुछ भी विस्मृतियों के गर्त में डालने वाले विषय
को वा भजेत् किमपि विस्मृतयेऽनु भूत्यै
किं वा भवेन्न तव पादरजोजुषां नः ।।५
कौन भला है जो नहीं तुम्हारे चरण रज का सेवन हममे से
tam — that; tvā — You; akhila — of all; ātma — the Supreme Soul; dayita — the most dear; īśvaram — and the supreme controller; āśrītānām — of those who take shelter of You; sarva-artha — of all perfections; dam — the bestower; sva-kṛta — the benefit you have given; vit — who knows; visṛjeta — can reject; kaḥ — who; nu — indeed; kaḥ — who; vā — or; bhajet — can accept; kim api — anything; vismṛtaye — for forgetfulness; anu — consequently; bhūtyai — for sense gratification; kim — what; vā — or; bhavet — is; na — not; tava — Your; pāda — of the lotus feet; rajaḥ — the dust; juṣām — for those who are serving; naḥ — ourselves.
प्रभो! आप सबके प्रियतम, स्वामी और आत्मा हैं। आप अपने अनन्य शरणागतोंको सब कुछ दे देते हैं। आपने बलि-प्रह्लाद आदि अपने भक्तोंको जो कुछ दिया है, उसे जानकर ऐसा कौन पुरुष होगा जो आपको छोड़ देगा? यह बात किसी प्रकार बुद्धिमें ही नहीं आती कि भला, कोई विचारवान् विस्मृतिके गर्तमें डालनेवाले तुच्छ विषयोंमें ही फँसा रखनेवाले भोगोंको क्यों चाहेगा? हमलोग आपके चरणकमलोंकी रजके उपासक हैं। हमारे लिये दुर्लभ ही क्या है? ।।५।।
नहीं चुका सकते उपकारों को कवय:-तव-ईश (ज्ञानी तुम्हारा हे ईश)
नैवोउपयन्त्यsपचितिं कवयस्तवेश
ब्रह्मायुषापि कृतमृऋद्ध.मुदः स्मरन्तः।
ब्रह्मा की आयु पाकर भी इसलिये करते रहते हैं बढ़ती प्रसन्नता से स्मरण कर-कर प्रभु का
जो अंदर(ईश) बाहर (गुरू) जीवों का अशुभ को मिटा देते हैं
योऽन्त.र्बहिस्.तनुभृताम्sशुभं विधुन्वन्न
आचार्य चैत्यवपुषा स्वगतिं व्यनक्ति ।।६
आचार्य वास्तविक शरीर को अपने स्वरूप को प्रगट कर देते हैं
na eva — not at all; upayanti — are able to express; apacitim — their gratitude; kavayaḥ — learned devotees; tava — Your; īśa — O Lord; brahma-āyuṣā — with a lifetime equal to Lord Brahmā’s; api — in spite of; kṛtam — magnanimous work; ṛddha — increased; mudaḥ — joy; smarantaḥ — remembering; yaḥ — who; antaḥ — within; bahiḥ — outside; tanu-bhṛtām — of those who are embodied; aśubham — misfortune; vidhunvan — dissipating; ācārya — of the spiritual master; caittya — of the Supersoul; vapuṣā — by the forms; sva — own; gatim — path; vyanakti — shows.
भगवन्! आप समस्त प्राणियोंके अन्तःकरणमें अन्तर्यामीरूपसे और बाहर गुरुरूपसे स्थित होकर उनके सारे पाप-ताप मिटा देते हैं और अपने वास्तविक स्वरूपको उनके प्रति प्रकट कर देते हैं। बड़े-बड़े ब्रह्मज्ञानी ब्रह्माजीके समान लंबी आयु पाकर भी आपके उपकारोंका बदला नहीं चुका सकते। इसीसे वे आपके उपकारोंका स्मरण करके क्षण-क्षण अधिकाधिक आनन्दका अनुभव करते रहते हैं ।।६।।
श्रीशुक उवाच
इस प्रकार उद्धव अति अनुरक्त चित्त से
इत्युद्धवेनाsत्यsनुरक्तचेतसा
पृष्टो जगत्क्रीडनकः स्वशक्तिभिः ।
पूछा जगत उद्भव, संहार की क्रीडा अपनी शक्तियों से
ग्रहण करते हैं स्वरूप तीन (ब्रह्मा, विष्णु, महेश का) ईश्वरों के ईश्वर हैं
गृहीतमूर्ति.त्रय ईश्वरेश्वरो
जगाद सप्रेममनोहरस्मितः ।।७
बोले प्रेम सहित मनोहर मुस्कान से
iti — thus; uddhavena — by Uddhava; ati-anurakta — extremely attached; cetasā — whose heart; pṛṣṭaḥ — asked; jagat — the universe; krīḍanakaḥ — whose plaything; sva-śaktibhiḥ — by His own energies; gṛhīta — who has assumed; mūrti — personal forms; trayaḥ — three; īśvara — of all controllers; īśvaraḥ — the supreme controller; jagāda — He spoke; sa-prema — loving; manaḥ-hara — attractive; smitaḥ — whose smile.
श्रीशुकदेवजी कहते हैं—परीक्षित्! भगवान् श्रीकृष्ण ब्रह्मादि ईश्वरोंके भी ईश्वर हैं। वे ही सत्त्व-रज आदि गुणोंके द्वारा ब्रह्मा, विष्णु और रुद्रका रूप धारण करके जगत्की उत्पत्ति-स्थिति आदिके खेल खेला करते हैं। जब उद्धवजीने अनुरागभरे चित्तसे उनसे यह प्रश्न किया, तब उन्होंने मन्द-मन्द मुसकराकर बड़े प्रेमसे कहना प्रारम्भ किया ।।७।।
श्रीभगवानुवाच
ठीक ही तुम्हें बतलाऊंगा अपने भागवत धर्म मंगलमय
हन्त ते कथयिष्यामि मम धर्मान् सुमंगलान् ।
याञ्छ्रद्धयाऽऽचरन् मर्त्यो मृत्युं जयति दुर्जयम्।।८
जिसका श्रद्धा से आचरण करने से मनुष्य मृत्यु को जीत लेता हैं सुदुष्कर
hanta — yes; te — to you; kathayiṣyāmi — I shall speak; mama — relating to Me; dharmān — religious principles; su-maṅgalān — most auspicious; yān — which; śraddhayā — with faith; ācaran — executing; martyaḥ — a mortal human being; mṛtyum — death; jayati — conquers; durjayam — unconquerable.
श्रीभगवान्ने कहा—प्रिय उद्धव! अब मैं तुम्हें अपने उन मंगलमय भागवतधर्मोंका उपदेश करता हूँ, जिनका श्रद्धापूर्वक आचरण करके मनुष्य संसाररूप दुर्जय मृत्युको अनायास ही जीत लेता है ।।८।।
करे सभी कर्म मेरे लिये ही धीरे-धीरे स्मरण कर मेरा
कुर्यात् सर्वाणि कर्माणि मदर्थं शनकैः स्मरन् ।
मय्यर्पितमनश्चित्तो मद्धर्मात्ममनोरतिः ।।९
मुझमें अर्पित कर मन और चित्त फिर मेरे में धर्म, आत्मा और मन रम जाएगा
kuryāt — one should perform; sarvāṇi — all; karmāṇi — prescribed activities; mat-artham — for Me; śanakaiḥ — without becoming impetuous; smaran — remembering; mayi — unto Me; arpita — who has offered; manaḥ-cittaḥ — his mind and his intelligence; mat-dharma — My devotional service; ātma-manaḥ — of his own mind; ratiḥ — the attraction.
उद्धवजी! मेरे भक्तको चाहिये कि अपने सारे कर्म मेरे लिये ही करे और धीर-धीरे उनको करते समय मेरे स्मरणका अभ्यास बढ़ाये। कुछ ही दिनोंमें उसके मन और चित्त मुझमें समर्पित हो जायँगे। उसके मन और आत्मा मेरे ही धर्मोंमें रम जायँगे ।।९।।
तीर्थ पुण्यशालियों में मेरा भक्त संतों का अनुसरण करे ... वो चाहे
देशान् पुण्यानाश्रयेत मद्भक्तैः साधुभिः श्रितान् ।
देवासुरमनुष्येषु मद्भक्ताचरितानि च ।।१०
देव हो, असुर हों या मनुष्य हों, मेरा भक्त आचरण करें
deśān — places; puṇyān — sacred; āśrayeta — he should take shelter of; mat-bhaktaiḥ — by My devotees; sādhubhiḥ — saintly; śritān — resorted to; deva — among the demigods; asura — demons; manuṣyeṣu — and human beings; mat-bhakta — of My devotees; ācaritāni — the activities; ca — and.
मेरे भक्त साधुजन जिन पवित्र स्थानोंमें निवास करते हों, उन्हींमें रहे और देवता, असुर अथवा मनुष्योंमें जो मेरे अनन्य भक्त हों, उनके आचरणोंका अनुसरण करे ।।१०।।
अकेले मिलकर मेरे पर्वों में यात्रा महोत्सव
पृथक् सत्रेण वा मह्यं पर्वयात्रा.महोत्सवान् ।
कारयेद् गीत.नृत्याद्यै.र्महाराजविभूतिभिः ।।११
करे गीत नृत्यादि महाराजोचित्त ठाट-बाट से
pṛthak — alone; satreṇa — in assembly; vā — or; mahyam — for Me; parva — monthly observances, such as Ekādaśī; yātrā — special gatherings; mahā-utsavān — and festivals; kārayet — one should arrange to perform; gīta — with singing; nṛtya-ādyaiḥ — dancing and so on; mahā-rāja — royal; vibhūtibhiḥ — with signs of opulence.
पर्वके अवसरोंपर सबके साथ मिलकर अथवा अकेला ही नृत्य, गान, वाद्य आदि महाराजोचित ठाट-बाटसे मेरी यात्रा आदिके महोत्सव करे ।।११।।
मुझमें ही सभी जीवों को बाहर अंदर आवरण शून्य मुझ परमात्मा को
मामेव सर्वभूतेषु बहिर्sन्तरsपावृतम् ।
ईक्षेतात्मनि चात्मानं यथा खमsमलाsशयः ।।१२
देखे अपने में और परमात्मा को वैसे हीं नभ में निर्मल ह्रदय से
mām — Me; eva — indeed; sarva-bhūteṣu — within all living beings; bahiḥ — externally; antaḥ — internally; apāvṛtam — uncovered; īkṣeta — one should see; ātmani — within himself; ca — also; ātmānam — the Supreme Soul; yathā — as; kham — the sky; amala-āśayaḥ — having a pure heart.
शुद्धान्तःकरण पुरुष आकाशके समान बाहर और भीतर परिपूर्ण एवं आवरणशून्य मुझ परमात्माको ही समस्त प्राणियों और अपने हृदयमें स्थित देखे ।।१२।।
इस प्रकार सभी जीवों में मेरा भाव कर। हे उद्धव
इति सर्वाणि भूतानि मद्भावेन महाद्युते ।
सभाजयन् मन्यमानो ज्ञानं केवलमाश्रितः ।।१३
सम्मान दे ऐसा जानकर ज्ञान का केवल आश्रय ले
iti — in this way; sarvāṇi — to all; bhūtāni — living beings; mat-bhāvena — with the sense of My presence; mahā-dyute — O greatly effulgent Uddhava; sabhājayan — giving respect; manyamānaḥ — so considering; jñānam — knowledge; kevalam — transcendental; āśritaḥ — taking shelter of;
निर्मलबुद्धि उद्धवजी! जो साधक केवल इस ज्ञान-दृष्टिका आश्रय लेकर सम्पूर्ण प्राणियों और पदार्थोंमें मेरा दर्शन करता है और उन्हें मेरा ही रूप मानकर सत्कार करता है तथा..
ब्राह्मण चांडाल चोर ब्राह्मण भक्त, सूर्य और चिंगारी में
ब्राह्मणे पुल्कसे स्तेने ब्रह्मण्येऽर्के स्फुलिंगके ।
अक्रूरे क्रूरके चैव समदृक् पण्डितो मतः ।।१४
कृपालु और क्रूर में समान दृष्टि रखे वही ज्ञानी है मेरे मत से
brāhmaṇe — in the brāhmaṇa; pukkase — in the outcaste of the Pukkasa tribe; stene — in the thief; brahmaṇye — in the man who respects brahminical culture; arke — in the sun; sphuliṅgake — in the spark of the fire; akrūre — in the gentle; krūrake — in the cruel; ca — also; eva — indeed; sama-dṛk — having equal vision; paṇḍitaḥ — a learned scholar; mataḥ — is considered.
ब्राह्मण और चाण्डाल, चोर और ब्राह्मणभक्त, सूर्य और चिनगारी तथा कृपालु और क्रूरमें समानदृष्टि रखता है, उसे ही सच्चा ज्ञानी समझना चाहिये ।।१३-१४।।
मनुष्य सतत मेरे भाव में रहने से मनुष्य भावना करने वाला शीघ्र
नरेष्वsभीक्ष्णं मद्भावं पुंसो भावयतोऽचिरात् ।
स्पर्धाsसूया.तिरस्काराः साहंकारा वियन्ति हि ।।१५
स्पर्धा, ईर्ष्या तिरस्कार सहित अहंकार मिट जाती है
nareṣu — in all persons; abhīkṣṇam — constantly; mat-bhāvam — the personal presence of Me; puṁsaḥ — of the person; bhāvayataḥ — who is meditating upon; acirāt — quickly;
spardhā — the tendency to feel rivalry (against equals); asūyā — envy (of superiors); tiraskārāḥ — and abuse (of inferiors); sa — along with; ahaṅkārāḥ — false ego; viyanti — they disappear; hi — indeed.
जब निरन्तर सभी नर-नारियोंमें मेरी ही भावना की जाती है, तब थोड़े ही दिनोंमें साधकके चित्तसे स्पर्द्धा (होड़), ईर्ष्या, तिरस्कार और अहंकार आदि दोष दूर हो जाते हैं ।।१५।।
छोड़ दें हंसने वालों को अपने पर लोक, लाज देह दृष्टि
विसृज्य स्मयमानान् स्वान् दृशं व्रीडां च दैहिकीम्।
प्रणमेद् दण्डवद् भूमावाsश्व.चाण्डाल.गो.खरम् ।।१६
प्रणाम करे दंडवत हो भूमि पर अश्व, चांडाल, गाय गधे को
visṛjya — giving up; smayamānān — who are laughing; svān — one’s own friends; dṛśam — the outlook; vrīḍām — the embarrassment; ca — and; daihikīm — of the bodily conception; praṇamet — one should offer obeisances; daṇḍa-vat — falling down like a rod; bhūmau — upon the ground; ā — even; śva — to the dogs; cāṇḍāla — outcastes; go — cows; kharam — and asses.
अपने ही लोग यदि हँसी करें तो करने दे, उनकी परवा न करे; ‘मैं अच्छा हूँ, वह बुरा है’ ऐसी देहदृष्टिको और लोक-लज्जाको छोड़ दे और कुत्ते, चाण्डाल, गौ एवं गधेको भी पृथ्वीपर गिरकर साष्टांग दण्डवत् प्रणाम करे ।।१६।।
जब तक सब जीवों में मेरी भावना न पैदा हो
यावत् सर्वेषु भूतेषु मद्भावो नोपजायते ।
तावदेएवमुउपासीत वाङ्मनःकाय.वृत्तिभिः ।।१७
तबतक इस प्रकार उपासना वाक् मन काया और संकल्प से
yāvat — as long as; sarveṣu — in all; bhūteṣu — living entities; mat-bhāvaḥ — the vision of My presence; na upajāyate — does not fully develop; tāvat — for that long; evam — in this way; upāsīta — one must worship; vāk — of his speech; manaḥ — mind; kāya — and body; vṛttibhiḥ — by the functions.
जबतक समस्त प्राणियोंमें मेरी भावना—भगवद्भावना न होने लगे, तबतक इस प्रकारसे मन, वाणी और शरीरके सभी संकल्पों और कर्मोंद्वारा मेरी उपासना करता रहे ।।१७।।
सर्वत्र ब्रह्म बुद्धि आत्म बुद्धि उसको इस विद्या से आत्म साक्षात्कार हो जाता है
सर्वं ब्रह्मात्मकं तस्य विद्ययाऽऽत्ममनीषया ।
परिपश्यन्नुउपरमेत् सर्वतो मुक्तसंशयः ।।१८
दृष्टि ऐसी से निवृत्त हो जाता है सर्वत्र संशय मुक्त हो जाता है
sarvam — everything; brahma-ātmakam — based on the Absolute Truth; tasya — for him; vidyayā — by transcendental knowledge; ātma-manīṣayā — by realization of the Supreme Soul; paripaśyan — seeing everywhere; uparamet — he should desist from material activities; sarvataḥ — in all cases; mukta-saṁśayaḥ — freed from doubts.
उद्धवजी! जब इस प्रकार सर्वत्र आत्मबुद्धि—ब्रह्मबुद्धिका अभ्यास किया जाता है, तब थोड़े ही दिनोंमें उसे ज्ञान होकर सब कुछ ब्रह्मस्वरूप दीखने लगता है। ऐसी दृष्टि हो जानेपर सारे संशय-सन्देह अपने-आप निवृत्त हो जाते हैं और वह सब कहीं मेरा साक्षात्कार करके संसारदृष्टिसे उपराम हो जाता है ।।१८।।
यह सभी साधनों में सबसे अच्छा हैं मानना है मेरा
अयं हि सर्वकल्पानां सध्रीचीनो मतो मम ।
मद्भावः सर्वभूतेषु मनोवाक्कायवृत्तिभिः ।।१९
मेरा ही भाव सब जीवों में मन, वचन काया और वृत्तियों से
ayam — this; hi — indeed; sarva — of all; kalpānām — processes; sadhrīcīnaḥ — the most appropriate; mataḥ — is considered; mama — by Me; mat-bhāvaḥ — seeing Me; sarva-bhūteṣu — within all living entities; manaḥ-vāk-kāya-vṛttibhiḥ — by the functions of one’s mind, words and body.
मेरी प्राप्तिके जितने साधन हैं, उनमें मैं तो सबसे श्रेष्ठ साधन यही समझता हूँ कि समस्त प्राणियों और पदार्थोंमें मन, वाणी और शरीरकी समस्त वृत्तियोंसे मेरी ही भावना की जाय ।।१९।।
नहीं हे अंग इसके प्रयास से विघ्न-बाधा मेरा भागवत धर्म से हे उद्ध अणुभर भी
न ह्यंsगोउपक्रमे ध्वंसो मद्धर्मस्योउद्धवाsण्वपि ।
मया व्यवसितः सम्यङ्निर्गुणत्वादsनाशिषः ।।२०
मैनें निश्चय कर पूरी तरह निर्गुण होने के कारण परोक्ष रूप से समझा है
na — there is not; hi — indeed; aṅga — My dear Uddhava; upakrame — in the attempt; dhvaṁsaḥ — destruction; mat-dharmasya — of My devotional service; uddhava — My dear Uddhava; aṇu — the slightest; api — even; mayā — by Me; vyavasitaḥ — established; samyak — perfectly; nirguṇa-tvāt — because of its being transcendental; anāśiṣaḥ — having no ulterior motive.
उद्धवजी! यही मेरा अपना भागवत-धर्म है; इसको एक बार आरम्भ कर देनेके बाद फिर किसी प्रकारकी विघ्न-बाधासे इसमें रत्तीभर भी अन्तर नहीं पड़ता; क्योंकि यह धर्म निष्काम है और स्वयं मैंने ही इसे निर्गुण होनेके कारण सर्वोत्तम निश्चय किया है ।।२०।।
जो जो मुझमें परम धर्म अर्पित कर दे निष्काम भाव से यदि
यो यो मयि परे धर्मः कल्प्यते निष्फलाय चेत् ।
तदायासो निरर्थः स्याद् भयाsदेरिव सत्तम ।।२१
वह उपक्रम भी निरर्थक हो जाते हैं भय-शोक आदि भी तो मेरी प्रसन्नता के कारण धर्म बन जाते हैं .. हे संत उद्धव
yaḥ yaḥ — whatever; mayi — unto Me; pare — the Supreme; dharmaḥ — is religion; kalpyate — tends; niṣphalāya — toward becoming free from the result of material work; cet — if;
tat — of that; āyāsaḥ — the endeavor; nirarthaḥ — futile; syāt — may be; bhaya-ādeḥ — of fear and so on; iva — as; sat-tama — O best of saintly persons.
भागवतधर्ममें किसी प्रकारकी त्रुटि पड़नी तो दूर रही—यदि इस धर्मका साधक भय-शोक आदिके अवसरपर होनेवाली भावना और रोने-पीटने, भागने-जैसा निरर्थक कर्म भी निष्कामभावसे मुझे समर्पित कर दे तो वे भी मेरी प्रसन्नताके कारण धर्म बन जाते हैं ।।२१।।
यही बुद्धिमानों की बुद्धिमानी ज्ञान ज्ञानियों का
एषा बुद्धिमतां बुद्धिर्मनीषा च मनीषिणाम् ।
यत् सत्यमsनृतेनेह मर्त्येनाप्नोति मामृतम् ।।२२
जो मुझ सत्य को झूठे संसार से इस विनाशी शरीर से पाल मुझ अविनाशी को
eṣā — this; buddhi-matām — of the intelligent; buddhiḥ — the intelligence; manīṣā — the cleverness; ca — and; manīṣiṇām — of the clever; yat — which; satyam — the real; anṛtena — by the false; iha — in this life; martyena — by the mortal; āpnoti — obtains; mā — Me; amṛtam — the immortal.
विवेकियोंके विवेक और चतुरोंकी चतुराईकी पराकाष्ठा इसीमें है कि वे इस विनाशी और असत्य शरीरके द्वारा मुझ अविनाशी एवं सत्य तत्त्वको प्राप्त कर लें ।।२२।।
यह तुमको बताया पूरा का पूरा ब्रह्मविद्या का रहस्य
एष तेऽभिहितः कृत्स्नो ब्रह्मवादस्य सङ्ग्रहः ।
समास.व्यास.विधिना देवानामपि दुर्गमः ।।२३
संक्षेप में, विस्तार से दोनो प्रकार से देवों को भी यह दुर्गम है
eṣaḥ — this; te — unto you; abhihitaḥ — has been described; kṛtsnaḥ — completely; brahma-vādasya — of the science of the Absolute Truth; saṅgrahaḥ — the survey;
samāsa — in brief; vyāsa — in detail; vidhinā — by both means; devānām — for the demigods; api — even; durgamaḥ — inaccessible.
उद्धवजी! यह सम्पूर्ण ब्रह्मविद्याका रहस्य मैंने संक्षेप और विस्तारसे तुम्हें सुना दिया। इस रहस्यको समझना मनुष्योंकी तो कौन कहे, देवताओंके लिये भी अत्यन्त कठिन है ।।२३।।
बार-बार तुमसे कहा ज्ञान स्पष्टता से और युक्तियुक्त
अभीक्ष्णशस्ते गदितं ज्ञानं वि.स्पष्ट.युक्तिमत् ।
एतद् विज्ञाय मुच्येत पुरुषो नष्टसंशयः ।।२४
इसको समझकर मुक्त हो जाता है पुरुष नष्ट हो जाते हैं संशय
abhīkṣṇaśaḥ — repeatedly; te — to you; gaditam — spoken; jñānam — knowledge; vispaṣṭa — clear; yukti — logical arguments; mat — having; etat — this; vijñāya — properly understanding; mucyeta — will become liberated; puruṣaḥ — a person; naṣṭa — destroyed; saṁśayaḥ — his doubts.
मैंने जिस सुस्पष्ट और युक्तियुक्त ज्ञानका वर्णन बार-बार किया है, उसके मर्मको जो समझ लेता है, उसके हृदयकी संशय-ग्रन्थियाँ छिन्न-भिन्न हो जाती हैं और वह मुक्त हो जाता है ।।२४।।
भलीभांति खुलासा किया तुम्हारे प्रश्न का मैनें इसका भी धारण करेगा जो
सु.विविक्तं तव प्रश्नं मयैतदपि धारयेत् ।
सनातनं ब्रह्मगुह्यं परं ब्रह्माधिगच्छति ।।२५
सनातन पर ब्रह्म परम रहस्य को परमात्मा को परब्रह्म को प्राप्त कर लेगा
sa-viviktam — clearly elucidated; tava — your; praśnam — question; mayā — by Me; etat — this; api — even; dhārayet — fixes his attention upon; sanātanam — eternal; brahma-guhyam — secret of the Vedas; param — supreme; brahma — the Absolute Truth; adhigacchati — he attains.
मैंने तुम्हारे प्रश्नका भलीभाँति खुलासा कर दिया; जो पुरुष हमारे प्रश्नोत्तरको विचारपूर्वक धारण करेगा, वह वेदोंके भी परम रहस्य सनातन परब्रह्म को प्राप्त कर लेगा ।।२५।।
जो। इसको मेरे भक्तों को दे देगा भलीभांति
य एतन्मम भक्तेषु सम्प्रदद्यात् सुपुष्कलम् ।
तस्याहं ब्रह्मदायस्य ददाम्याsत्मानमात्मना ।।२६
उसको मैं अपना स्वरूप दे दूंगा दे दूंगा आत्मज्ञान करा दूंगा अपना
yaḥ — who; etat — this; mama — My; bhakteṣu — among the devotees; sampradadyāt — instructs; su-puṣkalam — liberally; tasya — to him; aham — I; brahma-dāyasya — to the person who is the bestower of knowledge of the Absolute; dadāmi — I give; ātmānam — Myself; ātmanā — by Myself.
जो पुरुष मेरे भक्तोंको इसे भलीभाँति स्पष्ट करके समझायेगा, उस ज्ञानदाताको मैं प्रसन्न मनसे अपना स्वरूपतक दे डालूँगा, उसे आत्मज्ञान करा दूँगा ।।२६।।
जो इसको गाता है पवित्र परम सुंदर संवाद को
य एतत् समधीयीत पवित्रं परमं शुचि ।
स पूयेताsहर्sह.र्मां ज्ञानदीपेन दर्शयन् ।।२७
वह पवित्र हो दिन प्रतिदिन मेरी ज्ञान दीप से मेरा दर्शन करवाने से
yaḥ — who; etat — this; samadhīyīta — recites loudly; pavitram — the purifying agent; paramam — supreme; śuci — clear and transparent; saḥ — he; pūyeta — becomes purified; ahaḥ ahaḥ — day after day; mām — Me; jñāna-dīpena — with the lamp of knowledge; darśayan — exhibiting.
उद्धवजी! यह तुम्हारा और मेरा संवाद स्वयं तो परम पवित्र है ही, दूसरोंको भी पवित्र करनेवाला है। जो प्रतिदिन इसका पाठ करेगा और दूसरोंको सुनायेगा, वह इस ज्ञानदीपके द्वारा दूसरोंको मेरा दर्शन करानेके कारण पवित्र हो जायगा ।।२७।।
जो इसको श्रद्या से नित्य शांत हो सुनेगा जो नर
य एतच्छ्रद्धया नित्यमsव्यग्रः शृणुयान्नरः ।
मयि भक्तिं परां कुर्वन् कर्मभिर्न स बध्यते ।।२८
मेरी भक्ति परम कर्म करते हुए कर्म बंधनों से नहीं वह बंधेगा
yaḥ — who; etat — this; śraddhayā — with faith; nityam — regularly; avyagraḥ — free from distraction; śṛṇuyāt — listens; naraḥ — a person; mayi — to Me; bhaktim — devotional service; parām — transcendental; kurvan — performing; karmabhiḥ — by fruitive actions; na — not; saḥ — he; badhyate — becomes bound up.
जो कोई एकाग्र चित्तसे इसे श्रद्धापूर्वक नित्य सुनेगा, उसे मेरी पराभक्ति प्राप्त होगी और वह कर्मबन्धनसे मुक्त हो जायगा ।।२८।।
जो भी उद्धव तुमने ब्रह्म का स्वरूप हे सखे अच्छे से समझ लिया है
अप्युउद्धव त्वया ब्रह्म सखे समवधारितम् ।
अपि ते विगतो मोहः शोकश्चासौ मनोभवः ।।२९
वे भी मुक्त हो जाएंगे मोह से शोक भी उनका (दूर होगा) मनोभावों का
api — whether; uddhava — O Uddhava; tvayā — by you; brahma — spiritual knowledge; sakhe — O friend; samavadhāritam — sufficiently understood; api — whether; te — your; vigataḥ — is removed; mohaḥ — the illusion; śokaḥ — lamentation; ca — and; asau — this; manaḥ-bhavaḥ — born of your mind.
प्रिय सखे! तुमने भलीभाँति ब्रह्मका स्वरूप समझ लिया न? और तुम्हारे चित्तका मोह एवं शोक तो दूर हो गया न? ।।२९।।
न-एतत-त्वया
न इसको तुम दंभी नास्तिक शठों को
नैतत्त्वया दाम्भिकाय नास्तिकाय शठाय च ।
अशुश्रूषोर्sभक्ताय दुर्विनीताय दीयताम् ।।३०
अ-श्रद्धालुओं अ-भक्तों को उदंडों को देना
na — not; etat — this; tvayā — by you; dāmbhikāya — to a hypocrite; nāstikāya — to an atheist; śaṭhāya — to a cheat; ca — and; aśuśrūṣoḥ — to one who does not listen with faith; abhaktāya — to a nondevotee; durvinītāya — to one who is not humbly submissive; dīyatām — should be given.
तुम इसे दाम्भिक, नास्तिक, शठ, अश्रद्धालु, भक्तिहीन और उद्धत पुरुषको कभी मत देना ।।३०।।
जो इन दोषों से विहीन हो ब्रह्मण भक्त हो प्रेमी हो
एतैर्दोषै.र्विहीनाय ब्रह्मण्याय प्रियाय च ।
साधवे शुचये ब्रूयाद् भक्तिः स्याच्छूद्रयोषिताम्।।३१
साधु हो, पवित्र सुनाए भक्त हो जो शूद्र और स्त्रियों को भी
etaiḥ — of these; doṣaiḥ — faulty qualities; vihīnāya — to the person who is devoid; brahmaṇyāya — to one dedicated to the welfare of the brāhmaṇas; priyāya — kindly disposed; ca — and; sādhave — saintly; śucaye — pure; brūyāt — one should speak; bhaktiḥ — devotion; syāt — if it is present; śūdra — of the common workers; yoṣitām — and women.
जो इन दोषोंसे रहित हो, ब्राह्मणभक्त हो, प्रेमी हो, साधुस्वभाव हो और जिसका चरित्र पवित्र हो, उसीको यह प्रसंग सुनाना चाहिये। यदि शूद्र और स्त्री भी मेरे प्रति प्रेम-भक्ति रखते हों तो उन्हें भी इसका उपदेश करना चाहिये ।।३१।।
नही इसको जानने के बाद जिज्ञासा और जानने को बचता
नैतद् विज्ञाय जिज्ञासो.र्ज्ञातव्यम्sवशिष्यते ।
पीत्वा पीयूषम्sमृतं पातव्यं नावशिष्यते ।।३२
पीकर स्वादिष्ट अमृत पीने को कुछ भी नहीं शेष रहता
na — not; etat — this; vijñāya — fully understanding; jijñāsoḥ — of the inquisitive person; jñātavyam — matter to be understood; avaśiṣyate — remains; pītvā — having drunk; pīyūṣam — palatable; amṛtam — nectarean beverage; pātavyam — to be drunk; na — nothing; avaśiṣyate — remains.
जैसे दिव्य अमृतपान कर लेनेपर कुछ भी पीना शेष नहीं रहता, वैसे ही यह जान लेनेपर जिज्ञासुके लिये और कुछ भी जानना शेष नहीं रहता ।।३२।।
ज्ञान, कर्म योग वाणिज्य राज दण्डादि
ज्ञाने कर्मणि योगे च वार्तायां दण्डधारणे ।
यावानर्थो नृणां तात तावांस्तेऽहं चतुर्विधः ।।३३
जो भी उपक्रम होते हैं मनुष्यों को हे तात वे सभी तुमको मैं ही हूं चारो प्रकार का फल
jñāne — in the process of knowledge; karmaṇi — in fruitive work; yoge — in mystic yoga; ca — and; vārtāyām — in ordinary business; daṇḍa-dhāraṇe — in political rule; yāvān — whatever; arthaḥ — accomplishment; nṛṇām — of men; tāta — My dear Uddhava; tāvān — that much; te — to you; aham — I; catuḥ-vidhaḥ — fourfold (i.e., the fourfold goals of human life: religiosity, economic development, sense gratification and liberation).
प्यारे उद्धव! मनुष्योंको ज्ञान, कर्म, योग, वाणिज्य और राजदण्डादिसे क्रमशः मोक्ष, धर्म, काम और अर्थरूप फल प्राप्त होते हैं; परन्तु तुम्हारे-जैसे अनन्य भक्तोंके लिये वह चारों प्रकारका फल केवल मैं ही हूँ ।।३३।।
मनुष्य जब त्याग समस्त कर्म
मर्त्यो यदा त्यक्तसमस्तकर्मा
निवेदितात्मा विचिकीर्षितो मे ।
निवेदित कर देता है अपने को समर्पित कर देता है मुझमें
तब अमृत्व प्राप्त करवा देता हूं
तदाsमृतत्वं प्रतिपद्यमानो
मयाऽऽत्मभूयाय च कल्पते वै ।।३४
मेरा आत्म स्वरूप हो जाता है मुझसे मिलकर
martyaḥ — a mortal; yadā — when; tyakta — having given up; samasta — all; karmā — his fruitive activities; nivedita-ātmā — having offered his very self; vicikīrṣitaḥ — desirous of doing something special; me — for Me; tadā — at that time; amṛtatvam — immortality; pratipadyamānaḥ — in the process of attaining; mayā — with Me; ātma-bhūyāya — for equal opulence; ca — also; kalpate — he becomes qualified; vai — indeed.
जिस समय मनुष्य समस्त कर्मोंका परित्याग करके मुझे आत्मसमर्पण कर देता है, उस समय वह मेरा विशेष माननीय हो जाता है और मैं उसे उसके जीवत्वसे छुड़ाकर अमृतस्वरूप मोक्ष की प्राप्ति करा देता हूँ और वह मुझसे मिलकर मेरा स्वरूप हो जाता है ।।३४।।
श्रीशुक उवाच
वह इस प्रकार दिखाये योगमार्ग तब
स एवमादर्शित.योगमार्ग
स्तदोत्तमश्लोक.वचो निशम्य ।
उत्तम श्लोक के वचनों को सुन
जोड़कर हाथ प्रेम से रुंधे कंठ से नहीं
बद्धांजलिः प्रीत्युउपरुद्धकण्ठो न
किंचिदूचेऽश्रुपरिप्लुताक्षः ।।३५
कुछ भी बोल सके आंसू भरे नेत्रों में
saḥ — he (Uddhava); evam — thus; ādarśita — shown; yoga-mārgaḥ — the path of yoga; tadā — then; uttamaḥ-śloka — of Lord Śrī Kṛṣṇa; vacaḥ — the words; niśamya — having heard; baddha-añjaliḥ — with hands folded in prayer; prīti — out of love; uparuddha — choked; kaṇṭhaḥ — his throat; na kiñcit — nothing; ūce — he said; aśru — with tears; paripluta — overflowing; akṣaḥ — his eyes.
श्रीशुकदेवजी कहते हैं—परीक्षित्! अब उद्धवजी योगमार्गका पूरा-पूरा उपदेश प्राप्त कर चुके थे। भगवान् श्रीकृष्णकी बात सुनकर उनकी आँखोंमें आँसू उमड़ आये। प्रेमकी बाढ़से गला रुँध गया, चुपचाप हाथ जोड़े रह गये और वाणीसे कुछ बोला न गया ।।३५।।
विवह्ल चित्त प्रेमावेश में
विष्टभ्य चित्तं प्रणयावघूर्णं
धैर्येण राजन् बहु मन्यमानः ।
धैर्य से हे राजन वहुत सौभाग्यशाली माना
हाथ जोड़ बोले यदु श्रेष्ठ से
कृतांजलिः प्राह यदुप्रवीरं
शीर्ष्णा स्पृशंस्तच्चरणारविन्दम् ।।३६
सिर स्पर्श करवा उनके चरण कमलों में
viṣṭabhya — restraining; cittam — his mind; praṇaya — with love; avaghūrṇam — completely agitated; dhairyeṇa — with steadfastness; rājan — O King; bahu-manyamānaḥ — feeling grateful; kṛta-añjaliḥ — his hands folded; prāha — he spoke; yadu-pravīram — to the greatest hero of the Yadus; śīrṣṇā — with his head; spṛśan — touching; tat — His; caraṇa-aravindam — lotus feet.
उनका चित्त प्रेमावेशसे विह्वल हो रहा था, उन्होंने धैर्यपूर्वक उसे रोका और अपनेको अत्यन्त सौभाग्यशाली अनुभव करते हुए सिरसे यदुवंशशिरोमणि भगवान् श्रीकृष्णके चरणोंको स्पर्श किया तथा हाथ जोड़कर उनसे यह प्रार्थना की ।।३६।।
===================

No comments:
Post a Comment